प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 5 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। पेट्रोल पंप पर डीजल के रुपये देने गए युवक को दबंग ने जमकर पीट दिया। जेब में रखे 25 हजार रुपये निकाल लेने का आरोप लगाते हुए पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के शीतलागंज बाजार निवासी अमित जायसवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि कंधई थाना क्षेत्र के तरदहा गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल के रुपये देने गया था। आरोप है कि इस दौरान एक युवक उससे गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। जेब में रखे 25 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इस मामले में कंधई पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ कंधई गुलाब चन्द्र सोनकर ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.