वाराणसी, फरवरी 25 -- रामनगर (वाराणसी)। पुलिस ने टेंगरा मोड़ भीटी क्षेत्र में हाइवे किनारे टैंकरों से डीजल पेट्रोल चोरी करने वाले फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा उर्फ गोकुल को मंगलवार को मंडुआडीह आवास से गिरफ्तार कर लिया। प्रकाश मिश्रा गोकुल नाम से चर्चित है। वह मिर्जापुर, गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र जनपद के साथ जिले के कई थाना क्षेत्र में गैंग से जुड़ा है। बीते 10 फरवरी को एसओजी - 2 टीम ने छापेमारी कर नौ लोगों को पकड़ा था। इसमें प्रकाश मिश्रा भाग निकला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...