हल्द्वानी, फरवरी 4 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए अंडर-19 बालक वर्ग की जिला क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल में एचसीसी ने डीके स्पोर्ट्स को 9 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित लीग में बुधवार एचसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 45 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बनाए। लक्ष्य नयाल ने 58, वंश कनोजिया 51, दिव्यांश बिष्ट 36, मनमोहन 34 और संस्कार ने 20 रनों का योगदान दिया। डीके स्पोर्ट्स के देवांग नेगी और राकेश बिष्ट ने 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीके स्पोर्ट्स 44वें ओवर में 229 रन पर ऑलआउट हो गई। पृथ्वी रावल ने 81 और राकेश बिष्ट ने 74 रन बनाए, लेकिन जीत नहीं मिली। एचसीसी के तुषार, विशाल और लक्ष्य ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच लक्ष्य नयाल रहे। अंपायर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.