उन्नाव, दिसम्बर 19 -- उन्नाव। जिला महिला चिकित्सालय सभागार में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में डीएम शुक्ला और विनय सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। अधिवेशन में डीके यादव को अध्यक्ष, राज कुमार पटेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकुमार को उपाध्यक्ष, राजेश सिंह को मंत्री, ओमनरायन द्विवेदी को संगठन मंत्री, सूर्य कुमार यादव को संयुक्त मंत्री, शिवकांत सम्प्रेक्षक और शिवाकांत वर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष जेके सचान, प्रांतीय महामंत्री पर्यवेक्षक नीरज सिंह और चुनाव अधिकारी राजीव कनौजिया ने कार्यक्रम की निगरानी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम शुक्ला ने की और संचालन की जिम्मेदारी राजेश सिंह ने संभाली। अधिवेशन में शामिल सभी ...