आरा, नवम्बर 17 -- फोटो 7 : डी.के.कारमेल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। आरा। जिले के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शामिल डी.के.कारमेल स्कूल की सभी शाखाओं में बाल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। बाल दिवस हर वर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है किन्तु इस बार विधानसभा चुनाव के मतगणना कार्य को लेकर 14 एवं 15 नवंबर को विद्यालय बंद रखा गया था। इसलिए इस बार बाल दिवस 16 नवंबर को मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की सभी शाखाओं में हर साल की भांति इस वर्ष भी बाल भोज का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों को भोजन कराया गया और उन्हें बाल दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...