आरा, जनवरी 28 -- आरा। शहर के मौलाबाग स्थित डी. के. कारमेल पब्लिक स्कूल और जीरो माइल स्थित डी. के. कारमेल रेसि. हाई स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के उपाध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण सिंह ने झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर बच्चों ने परेड मार्च किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सत्येन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें आजादी का एहसास कराता है तो गणतंत्र दिवस हमारी जिम्मेदारी का अहसास कराता है। हमें अपने अधिकारों के साथ कर्तव्य के प्रति भी जिम्मेदार रहना चाहिए। इस अवसर पर संस्थान प्रशासिका निर्मला, प्राचार्या मंजू सिंह व रिंकी सिंह, निदेशक पी.एस.उपाध्याय सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...