शामली, दिसम्बर 25 -- भारतीय योग संस्थान के योग साधना केंद्र के तत्वावधान में डीके कॉन्वेंट स्कूल टीचर्स कॉलोनी में महिला योग शक्ति दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम स्कूल के डायरेक्टर राजकुमार व योग शिक्षिका मधु सैनी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। जिसके बाद साधक व साधिकाओ ने मां सरस्वती व भारतमाता को नमन किया। योग शिक्षिका मधु सैनी ने ओम के उच्चारण व गायत्री मंत्र के साथ योग साधना की शुरुआत की। संजय राजवंशी ने योग मुद्रा, मांगे राम गर्ग ने सूर्यनमस्कार, बबीता गर्ग ने ताड़ासन, रेनू राजवंशी ने मंडूकासन, घनश्याम ने उष्ट्रासन, संजय गर्ग ने हास्यासन, मधु सैनी ने भुजंगासन शलभासन, वीरेंद्र सैनी ने मरकट आसन, पवन ने मुक्तासन, संजय राजवंशी ने सेतुबंधासन व सुमन रुहेला ने ताड़ासन आदि कराए। संजय राजवंशी ने महिलाओं के लिए योग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.