नई दिल्ली, फरवरी 5 -- भाजपा ने पश्चिम बंगाल को राज्य सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का गुरुवार को स्वागत किया। साथ ही इस आदेश को ममता सरकार के लिए एक बड़ा झटका करार दिया। भाजपा के पश्चिम बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि अदालत का फैसला राज्य सरकार की अपने कर्मचारियों के प्रति उदासीनता को उजागर करता है। यह न्याय और जवाबदेही के लिए एक बड़ी जीत है। कहा कि न्यायालय का फैसला बंगाल में भाजपा के लिए भी एक बड़ी जीत है, जो हर कदम पर राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ी रही और श्रमिकों के लिए निष्पक्षता और सम्मान की आवाज लगातार उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद, ममता सरकार कर्मचारियों को वैध महंगाई भत्ते का भुगतान करने में लगातार आनाकानी कर रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.