अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव भावार्पण धर्म समाज महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कुलदीप मीणा वाइस चेयरमैन एडीए अलीगढ़ रहे। धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यक्ष सुरेश गोविल द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। वार्षिकोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में सबसे पहले गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई। इसी श्रृंखला में सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने कृष्ण लीला का मंचन किया। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए छोटे- छोटे बच्चों के द्वारा ...