हरिद्वार, जनवरी 2 -- पंवार ने वर्ष 1993 में मेरठ कॉलेज से एलएलबी करने के बाद सिविल कोर्ट रुड़की में वकालत शुरू की। वे करीब 42 वर्षों से सिविल और राजस्व मामलों में रुड़की और हरिद्वार के सिविल एवं कलक्ट्रेट न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनसे पूर्व संजीव सिंह कौशल ने साढ़े 24 वर्षों तक डीजीसी-सिविल पद पर रहते हुए शासन की ओर से प्रभावी पैरवी की। उनका कार्यकाल बीते वर्ष जून में पूरा हो गया था। नव नियुक्त डीजीसी सिविल दिनेश सिंह पंवार ने कहा कि वे ईमानदारी और मेहनत से शासन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर डीजीसी इंद्रपाल बेदी, वरिष्ठ एडीजीसी-फौजदारी कुशलपाल सिंह चौहान, आदेश चंद, भूपेंद्र चौहान, राजकुमार, शुक्रमपाल अढाना, अनिल कुमार, अमरीश कुमार, अनुज सैनी, आलोक पुंडीर, वीरेश कौशिवा, विनय कुमार, एसके भामा, राजेश रा...