लखनऊ, फरवरी 9 -- अलीगंज के जयशंकर प्रसाद वार्ड स्थित डीएस कॉलोनी में कई दिनों से सीवर उफना रहा है, लेकिन जलकल और नगर निगम को इसकी कोई फिक्र नहीं। बीते दस दिनों से कॉलोनी के वाशिंदे गंदगी, बदबू और सड़ांध के बीच जीने को मजबूर हैं। हालात ऐसे हैं कि घरों के शौचालय पूरी तरह जाम हो चुके हैं और लोगों को नित्य क्रिया के लिए दूरदराज सुलभ शौचालयों का सहारा लेना पड़ रहा है। सीवर का गंदा पानी सड़कों और घरों के आसपास फैल चुका है। पूरे दिन दुर्गंध के कारण सांस लेना तक दूभर हो गया है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मच्छरों और गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हैं। लोग खुद कर रहे सफाई, जलकल का सिस्टम फेल प्रशासन की बेरुखी से तंग आकर कॉलोनी के लोग अपने स्तर...