कटिहार, फरवरी 13 -- कटिहार निज संवाददाता शिक्षकों की कमी को देखते हुए पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर पूजा अग्रवाल को डीएस कॉलेज के बॉटनी विभाग में प्रतिनियोजित किया गया है। इसके अलावे एक गेस्ट टीचर विभाग में कार्यरत है। गौरतलब है कि डीएस कॉलेज के डॉक्टर संजीव कुमार सिंह को विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग में अध्यक्ष बनाए जाने के कारण छात्र-छात्राओं को कठिनाई हो रही थी। डॉ पूजा के योगदान देने पर प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार, डॉ मदन कुमार झा, डॉक्टर विलास कुमार झा, शंभू कुमार यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...