गाज़ियाबाद, दिसम्बर 16 -- - अल्फा मैदान में सीनियर क्रिकेट लीग का आयोजन गाजियाबाद, संवाददाता। अल्फा मैदान पर चल रही सीनियर क्रिकेट लीग में मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र और डी एस क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया। मैच में डी एस क्रिकेट अकादमी ने 83 रन से जीत हासिल की। डीएस अकादमी ने बल्लेबाजी करके 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 225 रन बनाए। ओम सैनी ने 68 और शुभांकर शर्मा ने 31 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से आयुष और जितेंद्र ने दो दो विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए नेहरू युवा केंद्र की टीम 31.2 ओवर में 142 रन पर ही सिमट गई। शुभ तोमर ने 62 रन बनाए। डीएस अकादमी से गेंदबाजी में भास्कर ने पांच और नक्ष ने दो विकेट लिए। भास्कर मैन ऑफ द मैच बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...