गाज़ियाबाद, दिसम्बर 22 -- - अल्फा मैदान में सीनियर क्रिकेट लीग का सेमी फाइनल मैच हुआ गाजियाबाद, संवाददाता। अल्फा मैदान में चल रही सीनियर क्रिकेट लीग में सोमवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। विजय भव क्रिकेट अकादमी और डीएस क्रिकेट अकादमी के बीच मैच हुआ जिसमें डीएस अकादमी ने सात विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विजय भव अकादमी ने बल्लेबाजी करके 33.5 ओवर में 135 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। यशदेव ने 28 और अयान चौहान ने 27 रन बनाए। दूसरी टीम से कार्तिक गोयल ने तीन, श्रेय, उद्भव और आशुतोष ने दो-दो विकेट लिए। डीएस अकादमी ने 15.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए। शुभांकर ने 44 और ओम सैनी ने 36 रन बनाए। ओम सैनी प्लेयर ऑफ द मैच बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...