नैनीताल, फरवरी 21 -- नैनीताल। डीएसए मैदान में आयोजित पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला डीएसबी-11 और स्टार-11 के बीच हुआ, जिसमें डीएसबी-11 ने 155 रन से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला नैनीताल जू और ओल्ड स्कूल ब्वॉयज के बीच हुआ। नैनीताल जू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रन बनाए, जवाब में ओल्ड स्कूल ब्वॉयज की टीम 96 रन ही बना सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...