नैनीताल, दिसम्बर 6 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के योग विभाग में शनिवार को योग की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित की गई। विशेषज्ञ के रूप में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के डॉ. दीपक कुमार शामिल रहे। प्रयोगात्मक परीक्षा में छात्रों से विभिन्न प्रकार के आसनों और योग के लाभ के बारे पूछा गया। साथ ही छात्रों को योग के लाभ बताए गए। इस दौरान डॉ. दीपा आर्या, डॉ. शैलजा सिंह, शुभम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...