नैनीताल, दिसम्बर 6 -- नैनीताल, संवाददाता l एबीवीपी ने शनिवार को डीएसबी परिसर में समरसता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्राओं को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जीवनी के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने कहा कि बाबा साहब की ही देन है कि महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला। डॉ. आंबेडकर ने संविधान में भेद-भाव को खत्म करने के लिए कानून बनाए। अतिथि प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के कारण ही आज देश से जाति-पाति का भेद खत्म हुआ है। देश का संविधान बाबा साहेब को समर्पित है। संचालन मोहित पंत ने किया। इस दौरान एबीवीपी के नगर मंत्री कमलेश जीना, हिमांशु आर्या, उत्कर्ष बिष्ट, तनिष्क मेहरा, शिवेश कुमार, जयवर्धन, भावेश विश्वकर्मा, विशाल वर्मा, प्रशांत मेहरा, दिनकर सिंह, विकास जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.