नैनीताल, मार्च 18 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर स्थित वाणिज्य विभाग में मंगलवार को नव निर्मित शैक्षणिक भवन का उद्घाटन कुलपति प्रो. डीएस रावत और संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी ने किया। वाणिज्य संकाय में 18 लाख की लागत से तैयार नव निर्मित भवन में दो अत्याधुनिक कक्ष तैयार किए गए हैं। इनमें डिजिटल मार्केटिंग और कंप्यूटराइज्ड एकाउंटिंग जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रैक्टिकल समेत अन्य कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। कुलपति प्रो. डीएस रावत ने कहा कि इस भवन के निर्माण से विवि की शैक्षणिक क्षमता में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को उद्योग जगत के लिए तैयार किया जाएगा। इस मौके पर कुलपति ने प्रो. अतुल जोशी, डॉ. मनोज पांडे और डॉ. जीवन उपाध्याय की लिखी पुस्तक 'रिसर्च डिजाइन का विमोचन भी किया गया। इस दौरान प्रभारी परिसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.