नैनीताल, फरवरी 3 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित फॉरेंसिक विभाग में अतिथि शिक्षक डॉ. राशि मिगलानी के पिता सुनील मिगलानी का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन पर कुमाऊं विवि शिक्षक संघ ने शोक व्यक्त किया है। कूटा की ओर से अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल से डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे ने शोक संदेश जारी कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...