रिषिकेष, सितम्बर 29 -- पंजाब में सीबीएसई नेशनल आर्चरी चैम्पियनशिप में डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने कुल सात कांस्य पद जीते। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य शिव सहगल ने बताया कि पंजाब के सीजीएम कॉन्वेंट स्कूल में बीते 19-28 सितंबर तक सीबीएसई नेशनल आर्चरी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता हुई। जिसमें विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 7 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कहा कि गर्ल्स अंडर-14 रिकर्व वर्ग में ऋषिका शर्मा, पल्लवी कश्यप और आराध्या बिष्ट ने कांस्य पदक हासिल किए। गर्ल्स अंडर-17 रिकर्व वर्ग में आहना सकलानी और अनुष्का ने कांस्य पदक जीता। इसी क्रम में गर्ल्स अंडर-14 कम्पाउंड वर्ग में आराध्या मौर्य तथा बॉयज अंडर-14 कम्पाउंड वर्ग में अर्णव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.