नैनीताल, जनवरी 29 -- नैनीताल। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद नैनीताल ने गुरुवार को डीएसबी परिसर और एनसीसी कार्यालय पर गेट मीटिंग कर 18 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली और परिसर के अध्यक्ष नंदा बल्लभ पालीवाल ने कहा कर्मचारियों की 18 सूत्रीय मांगे पूर्णतः न्यायोचित हैं, सरकार को कर्मचारियों के हितों में सकारात्मक रुख अपनाते हुए मांगें पूर्ण करनी चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष इसरार बेग ने कहा कि कर्मचारी वर्ग दो हफ्तों से आंदोलनरत हैं, पर सरकार नहीं सुन रही। यहां राजेंद्र सिंह ढैला, बिपिन चंद्र, प्रकाश पाठक, दिनेश चंद्र, मनीष कुमार, बृजेश जोशी, जगदीश तिवारी, राकेश बिनवाल, पूरन गुरुरानी, गजेंद्र प्रसाद, नासिर अली आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...