लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ, संवाददाता। साइबर जालसाजों ने महिला समेत तीन लोगों से करीब 1.65 लाख रुपये ठग लिए। कहीं जालसाज ने भागलपुर डीएसपी बनकर गिरफ्तारी का डर दिखाकर फंसाया तो कहीं ड्राई फ्रूट सप्लाई और पार्ट टाइम जॉब के नाम पीड़ितों को जाल में फंसाया। ठगी के तीनों मामले जानकीपुरम और अलीगंज के हैं। पुलिस तीनों मामलों को दर्ज कर जांच कर रही है। जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-सात निवासी शिवम यादव ने बताया कि बीत दो फरवरी को उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को भागलपुर का डीएसपी बताया और झांसा दिया कि उनके खिलाफ रिपोर्ट है। पुलिस टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पहुंच रही है। कहा कि उनका डेटा भी पुलिस के पास है। डेटा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो उनकी और उनके परिवार की काफी बदनामी होगी। ठगों ने पीड़ित से 69 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.