समस्तीपुर, फरवरी 8 -- हसनपुर, निज संवाददाता। डीएसपी सोनल कुमारी ने खोरी गांव में निर्माणाधीन मुर्गी फार्म पर अगलगी एवं गोलीबारी की घटना का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। इस संबंध में रत्तन महतो ग्राम खोरी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिस में 9 लोगों को नामजद एवं 40 से 50 लोगों अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि गुरुवार को 12 बजे दिन में उक्त लोगों ने मुर्गी फार्म पर फायरिंग करते हुए आग लगा दी। वे लोग जान मारने के लिए मुझे खोज रहे हैं। जिस कारण वे छुप गये। फिर पुलिस को सूचना दी गई। वहीं पुलिस को खोखा सौंपा गया। इस बाबत थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। दूसरे पक्ष की ओर से अब तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस...