भागलपुर, दिसम्बर 17 -- विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने मंगलवार को अकबरनगर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न अभिलेखों, संचिकाओं और पंजी का गहन अवलोकन किया। इस दौरान थानाप्रभारी राहुल कुमार को लंबित पड़ी फाइलों को हर हाल में माह के अंत तक दुरुस्त करने का सख्त निर्देश दिया गया। डीएसपी ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने तथा संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इसके अलावा बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाने और रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...