बिहारशरीफ, जनवरी 28 -- करायपरसुराय थाना में दरबार लगाकर सुनीं शिकायतें फोटो : जनता दरबार-करायपरसुराय थाना में बुधवार को ग्रामीणों की समस्या सुनतीं हिलसा डीएसपी शैलजा। करायपरसुराय, निज संवाददाता स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को हिलसा डीएसपी शैलजा ने जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनीं। दरबार में भूमि-विवाद, रास्ता विवाद, आपसी बंटवारा व नाला निर्माण को लेकर शिकायतों की भरमार रही। कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का शांतिपूर्ण व त्वरित समाधान करने के लिए एसपी के निर्देश पर जनता दरबार का आयोजन किया गया है। विवाद के कारण होने वाली आपराधिक घटनाओं को रोकने भी यह बेहतर तरीका है। दरबार में कुल 12 लोगों ने अपनी शिकायतें रखी। सभ...