पटना, फरवरी 22 -- चाणक्य राष्ट्रीय विधि विवि (सीएनएलयू) में बिहार के डीएसपी व एसडीपीओ के लिए ग्राम कचहरी में पुलिस की भूमिका विषय पर एकदिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम पंचायती राज अध्ययन के चेयर प्रोफेसर द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से विशेष रूप से पॉक्सो एवं किशोर न्याय अधिनियम के संदर्भ में आयोजित किया गया। शुरुआत चेयर प्रोफेसर एवं रजिस्ट्रार प्रो. एसपी सिंह ने ग्राम कचहरी के विकास क्रम और जमीनी स्तर पर विवादों के त्वरित निपटारे में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) जयंत कांत ने प्रतिभागियों से ग्राम कचहरी, पॉक्सो व किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों का निष्ठापूर्वक पालन और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। अध्यक्षता कुलपति प्रो. डॉ. फैजान मुस्तफा ने की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.