रांची, जनवरी 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। डीएसपीएमयू के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग झारखंड दो दिनी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी 20-21 जनवरी को करेगा। '21वीं सदी के हिंदी साहित्य में अभिव्यक्त आदिवासी जीवन संदर्भ' विषय पर यह आयोजन होगा। गोष्ठी में साहित्य, सिनेमा व पत्रकारिता के जरिये आदिवासी जीवन और उससे जुड़े पक्षों पर विस्तार से मंथन होगा। संगोष्ठी में चार तकनीकी सत्रों के अलावा चार समानांतर सत्र होंगे। इनमें 21वीं सदी के हिंदी कथा-साहित्य, 21वीं सदी की हिंदी कविता, समकालीन पत्रकारिता और फिल्मों के आधार पर साहित्यिक मंथन होगा। आमंत्रित वक्ताओं में केलानिया विवि से प्रो उपुल रंजीत हेवीवितानागमगे श्रीलंका, समाजसेवी श्रीबेचन उरांव नेपाल, कथाकार हरिराम मीणा राजस्थान, आलोचक प्रो आशीष त्रिपाठी बीएचयू, दलित साहित्य के अ...