रांची, जनवरी 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के हिन्दी विभाग और झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 20-21 जनवरी को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य विषय '21वीं सदी के हिंदी साहित्य में अभिव्यक्त आदिवासी जीवन संदर्भ' है। सोमवार को रजिस्ट्रार डॉ. धनंजय वासुदेव द्विवेदी ने बताया कि यह विषय वर्तमान समय में अत्यंत महत्वपूर्ण और समसामयिक है। उन्होंने कहा कि संगोष्ठी के दौरान आदिवासी जीवन के विभिन्न संदर्भों को कथा, कविता, मीडिया और सिनेमा के माध्यम से समझने के लिए गहन चिंतन-मनन किया जाएगा। संगोष्ठी का उद्घाटन राज्यसभा सांसद और साहित्यकार डॉ. महुआ माजी करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...