रांची, जनवरी 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में बीएड के लिए अस्थायी चयन सूची जारी कर दी गई। चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 16 से 17 जनवरी तक होगा। सूची के अनुसार सामान्य वर्ग में चार अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें निक्की कुमारी, अन्नु कुमारी, प्रिया नंदिनी व श्रावणी मांझी शामिल हैं। बीसी-2 वर्ग से अंकित कुमार का चयन हुआ है। वहीं, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में स्मृति कुमारी और नेहा मिश्रा को स्थान मिला है। अनुसूचित जाति (एससी) से विवेक कुमार का चयन हुआ है। तय समय में दाखिला नहीं लेने पर चयनित अभ्यर्थियों का दावा माना नहीं जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...