रांची, फरवरी 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि (डीएसपीएमयू) में विद्यार्थियों के करियर को नई दिशा देने के उद्देश्य से प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के गठन की अधिसूचना जारी की गई है। अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विनय भरत को सेल का प्रोफेसर इंचार्ज और प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही आईटी विभाग के डॉ. राहुल देव साह और स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के डॉ. सुमित कुमार को सहायक प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त सेल विद्यार्थियों के लिए कौशल विकास कार्यशालाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कैंपस प्लेसमेंट का समन्वय करेगा। इसके अलावा यह सेल विभिन्न उद्योगों के साथ संपर्क स्थापित कर छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप, करियर नियोजन और उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध क...