रांची, जनवरी 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को डिजिटल साक्षरता और कौशल विकास से जोड़ने के लिए मंगलवार को डीएसपीएमयू और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (निलेट) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। यह आयोजन आरयू में हुआ। मौके पर विवि के प्रभारी कुलपति डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि डीएसपीएमयू परिसर में निलेट के प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होगा। यहां निलेट विशेषज्ञ प्रशिक्षक उपलब्ध कराएगा। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को सरकार से निर्धारित न्यूनतम शुल्क पर डिजिटल साक्षरता और एनएसक्यूएफ आधारित कौशल विकास प्रशिक्षण मिलेगा। यह प्रशिक्षण हाईब्रिड मोड पर चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...