रांची, जून 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स पाठ्यक्रम में शैक्षणिक 2025-26 के लिए में नामांकन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी चांसलर पोर्टल- https://Jharkhanduniversities.nic.in, के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ जेपी शर्मा ने बताया कि बीएससी ऑनर्स इन इलेक्ट्रॉनिक्स रोजगारपरक पाठ्यक्रम है। इस पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद विद्यार्थी विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में करियर के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं। यह पाठ्यक्रम झारखंड में सिर्फ डीएसपीएमयू में ही उपलब्ध है। इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण और डिप्लोमा उत्तीर्ण विद्यार्थी इसमें नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.