रांची, जनवरी 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय की मेजबानी में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) की फुटबॉल टीम के साथ हुई लापरवाही से संबंधित 'हिन्दुस्तान' में प्रकाशित खबर पर लोक भवन ने संज्ञान लिया है। डीएसपीएमयू के खेल निदेशक से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह के मार्च-पास्ट में डीएसपीएमयू के खिलाड़ी शामिल नहीं हो सके थे, क्योंकि विश्वविद्यालय की ओर से खेल किट, ड्रेस और दैनिक भत्ता उपलब्ध नहीं कराया गया था। इस लापरवाही को लेकर 'हिन्दुस्तान' में खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर पर संज्ञान लेते हुए लोक भवन ने मामले में हस्तक्षेप किया है और डीएसपीएमयू के खेल निद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.