रांची, फरवरी 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुरू हुआ आंदोलन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। अपनी लंबित मांगों, विशेषकर एसीपी और एमएसीपी के लाभ को लेकर कर्मचारी हाथों पर काला बिल्ला बांधकर पेन डाउन हड़ताल पर डटे रहे। कर्मचारी संघ का आरोप है कि पांच दिनों से लगातार जारी विरोध प्रदर्शन के बावजूद विवि प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों को पूर्ण रूप से स्वीकार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में हुई वार्ताओं के दौरान भी प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन मिले, लेकिन धरातल पर कोई समाधान प्रस्तुत नहीं किया ग...