गढ़वा, अप्रैल 27 -- कांडी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे व कांडी भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शनिवार को प्रखंड के किसानों की समस्या को लेकर मांग पत्र सौंपा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी से मुलाकात कर किसानों की धान क्रय का बकाया राशि की भुगतान करने का मांग किया गया। जिला अंतर्गत डुमरसोता गड़ा खुर्द, पतीला, अटौला सहित दर्जनों धान क्रय केंद्र में सैकड़ों क्विंटल धान बिना पंचिंग के खुले आसमान में फेंका हुआ है। धान अधिप्राप्ति केंद्र पर कहा जा रहा है कि धान पंचिंग ऊपर से ही बंद कर दिया गया है। उसे लेकर किसान हताश और निराश हैं। मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र दुबे , मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, विकास सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...