हरिद्वार, दिसम्बर 31 -- जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग में बुधवार को राशन कार्ड पोर्टल की लॉगइन आईडी ठप हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। राशन कार्ड से जुड़े कार्यों के लिए पूर्ति कार्यालय पहुंचे सैकड़ों उपभोक्ता सुबह से शाम तक परेशान होते रहे। लॉगइन आईडी न खुलने के कारण लोगों के काम नहीं हो सके और अंततः उन्हें अधूरे कार्यों के साथ वापस लौटना पड़ा। तहसील हरिद्वार स्थित पूर्ति कार्यालय में सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो गई। राशन कार्ड अपडेट, नई यूनिट दर्ज कराने, नया राशन कार्ड बनवाने जैसे कार्यों के लिए लोग घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन तकनीकी खामी के चलते पूरे दिन कामकाज ठप रहा। मौके पर मौजूद वार्ड त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने बताया कि विभाग की लॉगइन आईडी एस्पायर हो गई है, जिसकी वजह से राशन कार्ड से संबंधित सभी कार्य बंद पड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.