नैनीताल, दिसम्बर 16 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसए मैदान में आज बुधवार से क्रिकेट पिच बनाने का काम शुरू होगा। मंगलवार को जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत ने मैदान का निरीक्षण किया। डीएसए मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए क्रिकेट पिच बनाने को लेकर जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पिच को दोबारा से खोद के बनाया जाना है। जिसके लिए जिलाधिकारी के भी निर्देश हैं कि इस कार्य को जल्द कराया जाए, ताकि आगामी माह में प्रतियोगिताएं कराई जा सकें। इसके लिए पिच एक्सपर्ट और अन्य लोगों से बात की गई है। मिट्टी की व्यवस्था, पिच को किस लेवल तक खोदा जाएगा और क्या-क्या मटीरियल इसमें लगेगा, इस संबंध में राय ली गई है। बताया कि इस पिच को बनाने के लिए 15 दिन का समय लगेगा और बुधवार से इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।...