नैनीताल, जनवरी 24 -- नैनीताल। 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को नैनीताल के डीएसए मैदान में गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि कमिश्नर दीपक रावत सुबह 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज को सलामी दी जाएगी और आकर्षक रैतिक परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस पर सुबह साढ़े 10 बजे परेड एलाइनमेंट होगा। इस दौरान आईजी कुमाऊं, एसएसपी, डीएम भी मौजूद रहेंगे। सुबह 11.05 बजे से रैतिक परेड शुरू होगी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गणतंत्र दिवस समारोह की गरिमा बढ़ाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...