संभल, फरवरी 15 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव इकौना निवासी मोहित रविवार देर शाम अपना टेंपो लेकर रजपुरा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गवां-रजपुरा रोड पर स्थित डीएसएम शुगर मिल के समीप जाहरवीर मंदिर के पास पहुंचा। टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। वाहन कई बार पलटने से चालक मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को रजपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...