रांची, अप्रैल 25 -- कर्रा, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील ने शुक्रवार को कर्रा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांगोर के क्लास रूम और कम्प्यूटर लैब में गंदगी पाए जाने, दीवार लेखन काफी पुराना होने सहित कई गड़बड़ी पाने पर उन्होंने प्रभारी शिक्षक मनसिद्ध होरो को कड़ी फटकार लगाई। मौके पर डीएसई ने दो दिनों में कमरों, कंप्यूटर लैब, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कराने और नए सीरे से दीवार लेखन करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के क्रम में प्लस 2 उच्च विद्यालय में चल रहे टीएनए में शामिल शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी शिक्षकों के शैक्षणिक स्थिति का आकलन किया जा रहा है। जिसमें शिक्षकों की विशिष्ट ज्ञान और कौशल का मूल्यांकन किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.