गुमला, मई 28 -- पालकोट। प्रखंड के पेटसेरा गांव निवासी अभिषेक बड़ाईक का इलाज के दौरान बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लोहरदगा में डीएसई और टीचर ट्रेनिंग कॉलेज (टीटीसी) के प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार वे मस्तिष्क की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। अभिषेक बड़ाईक ने वर्ष 2020 में छठी जेपीएससी परीक्षा पास कर शिक्षा संवर्ग में सफलता हासिल की थी। इससे पूर्व वे रोजगार सेवक के रूप में पालकोट में कार्यरत थे। चतरा में डीएसई के रूप में पदभार संभालने के बाद उनकी पोस्टिंग लोहरदगा टीटीसी कॉलेज में हुई थी। उनके निधन की खबर से पूरे पालकोट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...