बोकारो, दिसम्बर 26 -- डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 में सीबीएसई के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन श्री अयप्पा स्कूल की प्राचार्य शैलजा जयकुमार व जीजीपीएस की पीजीटी शिक्षिका क्रांति श्रीवास्तव रहे। कार्यशाला का विषय क्रिटिकल एंड क्रिएटिव थिंकिंग पर आधारित रहा। कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व वैदिक मंत्रों से हुआ । विद्यालय की शिक्षक अखिलेश कुमार और झूमा चक्रवर्ती सुमधुर स्वर में स्वागत गान की प्रस्तुति की। प्राचार्या अनुराधा सिंह ने सभी रिसोर्स पर्सन को पुष्प गुच्छ,मोमेंटो और शाल भेंट स्वरूप देकर स्वागत किया। कार्यशाला के उद्देश्य और महत्त्व को बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...