बोकारो, दिसम्बर 25 -- डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में क्रिसमस के अवसर पर कक्षा नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा लाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राएं लाल रंग के सुंदर परिधानों में सुसज्जित होकर विद्यालय आए। जिससे पूरा विद्यालय परिसर उल्लास और उमंग से भर उठा। विशेष प्रार्थना सभा में बच्चों ने क्रिसमस की मधुर धुनों पर कविता पाठ, यीशु मसीह के जन्म का सजीव मंचन, अभिनय व गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न रचनात्मक व रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को लाल रंग के महत्व से परिचित कराया गया। लाल रंग प्रेम, ऊर्जा, साहस और उत्साह का प्रतीक है, जो हमें सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस के मिश्रा ने बच्चों को क्रिसमस व लाल दिवस की शुभकामना...