बोकारो, मई 15 -- दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के साथ ही डीएवी सेक्टर-4 के विद्यालय प्रांगण में खुशियों की लहर दौड़ गई। दसवीं की परीक्षा में सम्मिलित 320 परीक्षार्थियों में से 50 ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त किया। स्कूल की मेधावी छात्रा सुमेधा महेश्वरी ने 98.8%अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बन पूरे जिला में दूसरा स्थान प्राप्त किया। आयुष कुमार 98.6%, ध्रुव राज सिंह 98.6%,खुशी कुमारी दत्ता 97.2%, संध्या कुमारी 97.2%,रूपम कुमारी 96%, दीपिका कुमारी 95.4 %,पलक 95.4%,कात्यायनी 95.2%,शिवम लाल 94.4% अंक प्राप्त किया है। विद्यालय के प्राचार्य एस के मिश्रा ने कहा डीएवी सेक्टर-4 की उपलब्धियां से संपूर्ण विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। बच्चों की कड़ी मेहनत,सतत प्रयास, उचित समय नियोजन और स्वयं पर अटूट विश्वास ही उनकी सफलता का मूल मंत्र बना है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.