रांची, अक्टूबर 11 -- रांची। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के तहत डीएवी हेहल में शनिवार को राज्यस्तरीय खो-खो खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें झारखंड के 24 जिलों से डीएवी के 468 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें अंडर 14, 17 और अंडर 19 वर्ग में मुकाबले हो रहे हैं। उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य सह क्षेत्रीय सहायक पदाधिकारी बिपिन राय ने किया। मौके पर खेल शिक्षक एसके मंडल, एसएम अजीम, प्रोलय करमकार, अमरनाथ तिवारी एवं एसके पटनायक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.