रांची, मार्च 8 -- रांची। डीएवी हेहल में महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ शनिवार को मनाया गया। विद्यार्थियों ने भी प्रार्थना सभा में नारी शक्ति को प्रस्तुत किया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए नारी शक्ति के महत्व को दर्शाया गया। प्राचार्य एसके मिश्रा ने कहा कि नारी केवल श्रद्धा और प्रेम की प्रतिमूर्ति नहीं, बल्कि शक्ति, सामर्थ्य और ज्ञान का स्रोत भी हैं। वे समाज के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हमारी महिला शिक्षिकाएं विद्यालय की रीढ़ हैं, जिनकी मेहनत और समर्पण से विद्यार्थी उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...