रांची, मई 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल के 50 विद्यार्थियों ने शिक्षण कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत- बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड की इकाई- सुधा डेयरी (धुर्वा), का सोमवार को शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अध्ययन यात्रा का नेतृत्व शिक्षक इंद्रजीत दत्ता व शिक्षिका नमिता सिन्हा ने किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने डेयरी के कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने देखा कि किस प्रकार पारंपरिक गोपालन की प्रवृत्ति में कमी के बावजूद घर-घर शुद्ध दूध व उससे निर्मित अन्य उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित की रही है। बच्चों ने दूध प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विभिन्न उत्पादों के निर्माण की तकनीकी विधियां देखीं और उनकी गुणवत्ता मानकों को समझा। इस प्रक्रिया में उन्हें यह भी जानने को मिला कि यह संस्था कई लोगों को रोजगार भी उपलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.