रांची, जनवरी 31 -- रांची। डीएवी हेहल और डीएवी कपिलदेव में शिक्षकों के लिए विदाई समारोह शनिवार को आयोजित हुआ। हेहल में तीन शिक्षकों की सेवाकाल पूर्ण होने के बाद उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। जीतेंद्र कुमार, अकाउंटस शिक्षक, निशिकांत पाठक, संस्कृत शिक्षक एवं अभिजीत भट्टाचार्य, रसायन विज्ञान शिक्षक सेवानिवृत हुए। प्राचार्य बिपिन राय ने तीनों शिक्षकों का स्वागत अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया। डीएवी कपिलदेव में भौतिक विज्ञान के शिक्षक विजय कुमार पाठक को विदाई दी गई। प्राचार्य एमके सिन्हा ने कहा कि उम्र केवल एक संख्या है, व्यक्ति को कार्य पूरी लगन और पूरे उत्साह से करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...