बोकारो, फरवरी 9 -- गोमिया। डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग में कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वचन एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वर्ग शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हवन किया गया। प्राचार्या डी बनर्जी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि समय का सदुपयोग ही सफलता की कुंजी है। समय अत्यंत मूल्यवान है, इसलिए पढ़ाई के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए। यह भी कहा कि परीक्षा से संबंधित किसी भी विषय में यदि विद्यार्थियों को कोई समस्या हो, तो वे बिना संकोच संबंधित शिक्षक से संपर्क करें। सभी शिक्षक सदैव तत्पर हैं। अंत में प्राचार्या द्वारा विद्यार्थियों को उपहार प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.