गिरडीह, अक्टूबर 13 -- सरिया। श्री रामकृष्ण डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सरिया में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 'रन फॉर डीएवी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली के निर्देशानुसार किया गया, जिसका उद्देश्य शारीरिक फिटनेस, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ अनुराधा कुमारी थीं, जिनका स्वागत प्राचार्य मनीष कुमार सिन्हा ने पुष्पगुच्छ देकर किया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, शांति, एकता और सेवा के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सैमराज ने पहला, सौरव यादव ने दूसरा तथा रवि कुमार ने तीसरा स...